About Table Learning Course
वीडियो देख कर पहाड़े याद करें एक अनूठा मेमोरी कोर्स है जिसने पहाड़े याद करना बिलकुल ही आसान बना दिया है | स्टूडेंट्स को सबसे ज्यादा समस्या 18 और 19 के पहाड़े याद करने में होती है | इनकी अपेक्षा 16 और 17 के पहाड़े आसानी से याद हो जाते हैं | हमारे इस कोर्स में स्टूडेंट्स 19 से शुरू करके 16 तक के पहाड़े याद करेंगे | पहाड़े याद करने के लिए आज भी वर्षों पुराने तरीके (रट कर याद करने) का ही प्रयोग किया जाता है| हमारे इस कोर्स में वर्षों पुराने रटने के तरीके के साथ वीडियो के प्रभाव को शामिल करके इसे बिलकुल नया और कई गुना ज्यादा असरदार बना दिया गया है| प्रतिदिन 15 मिनट देकर वे पहाड़े आसानी से और बिलकुल पक्के ढंग से याद किये जा सकते हैं, जो अब तक बहुत बार कोशिश करने पर भी अच्छी तरह याद नहीं किये जा सके हैं| 16 दिनों का यह कोर्स MTRDP की वर्षों की रिसर्च और मेहनत का परिणाम है, जो उन स्टूडेंट्स के लिए बहुत मददगार साबित होगा, जो अब तक पहाड़े याद करने में दूसरे स्टूडेंट्स से पीछे रह गए हैं| बहुत से स्टूडेंट्स और उनके अभिभावक पहाड़े याद करने के महत्व और उसकी ज़रूरत पर ध्यान नहीं देते हैं । जिसके कारण ऐसे स्टूडेंट्स अपने पूरे जीवन भर पहाड़े याद नहीं कर पाते हैं | यह कमी बाद में बहुत अखरती है| इस कमी के कारण परीक्षा में गणित के प्रश्न हल करने में न केवल बहुत अधिक समय लगता है बल्कि गलती होने की सम्भावना भी बढ़ जाती है | फलस्वरूप बैंक आदि कम्पटीशन में सफलता की संभावनाएं भी काफी कम हो जाती हैं | 16 दिन का यह कोर्स किसी भी स्टूडेंट को 16 से 19 तक के पहाड़े बिलकुल पक्की तरह याद करा देता है | कोर्स समाप्त हो जाने के बाद 17वें दिन से रिवीज़न की सुविधा भी इस कोर्स के ऐप में दी गयी है|
स्टूडेंट्स के लिए अत्यंत उपयोगी हमारे अन्य कोर्स
अन्य महत्वपूर्ण लिंक -
नेशनल मेमोरी रिकार्ड बनाने वाले हमारे स्टूडेंट्स
मेमोरी टेकनीक्स के मूल सिद्धांत